बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के चंगेरी मिर्जापुर गांव निवासी 93 वर्षीय समाजसेवी नंदकिशोर कापरी का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर ग्रामीणों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनकर चंगेरी एवं आसपास के लोगों में शोक है। वह अपने जमाने के मैट्रिक पास थे। शिक्षा जगत में उन्होंने काफी योगदान दिया। उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति हमेशा जागृत किया।

वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ साथ मृदुभाषी भी थे और उनका अध्यात्म से जुड़ाव के चलते भारतवर्ष के हजारों दर्शनीय स्थलों, तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने वाले एवं हजारों हजार लोगों को भ्रमण करवाने वाले एक संत थे। वहीं पूर्व प्रमुख राजेश यादव ने उसके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमारे समाज मे शिक्षा की अलख जगाने वाले समाजिक व्यक्ति के निधन होने से अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। वहीं मुखिया मनोज सिंह, प्रवीण कुमार, पैक्स अध्यक्ष नीरज महाराणा, बागेश्वर चौधरी, पूर्व मुखिया पूर्व मुखिया रामशरण चौधरी कैलाश प्रसाद मोहन कापरी महेश कापरी ने उनके निधन पर शोक जताया है।