पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस को परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विवाहिता की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन

नालंदा में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला गिरियक थाना क्षेत्र के विजयनगर गांव का है। मृतका की पहचान राजकुमार की पत्नी अनीता देवी (30) के रूप में की गई है। घटना का पता मंगलवार की सुबह चला।

मृतका के पति राज कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम दोनों के बीच मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। किसी प्रकार की मारपीट भी नहीं हुई थी। मैं कमरे में सोने चला गया और पत्नी ने रसोई घर में जाकर बांस में फंदा बना उससे लटककर खुदकुशी कर ली। घटना का पता मंगलवार की सुबह चला। जब घर के लोग नींद से उठे, तब पाया कि अनीता फंदे से लटकी हुई है। तत्काल इस बात की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय पुलिस को दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक, साल 2014 में अनीता की शादी राजकुमार से हुई थी। इस बीच दोनों से पांच बच्चे भी हुए। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

वहीं, इस मामले में गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।