प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी वारने पंचायत के उप मुखिया सुजीत कुमार ने पंचायत के आवास सहायक बैजनाथ दास पर लाभुकों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित शिकायती पत्र में कहा गया है कि दक्षिणी वारने पंचायत में पदस्थापित आवास सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कई लाभुकों से रुपये की वसूल किए जा रहे हैं. वहीं जिन लोगों का चयन आवास योजना के लिए कर लिया गया है, उनसे बैंक खाते में राशि अंतरण के लिए भी रुपये की वसूली की गई है.उपमुखिया ने पत्र में कहा है कि शिकायत की जांच होने तक आवास सहायक द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर रोक लगाई जाए एवं उचित कार्रवाई की जाए.
आवेदन में पंचायत के मुखिया तुलसी रजक पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल भगत वार्ड सदस्य भातु पासवान रंजीत कुमार सुजीत रमानी विकास पंडित मोहन यादव महेंद्र कारी देवी शिल्पा देवी सुनीता कुमारी ने आवेदन में हस्ताक्षर कर कार्रवाई की गुहार संबंधित पदाधिकारी से लगाई है.वहीं दूसरी ओर आवास सहायक बैजनाथ दास ने बताया कि वार्ड सदस्य एवं उपमुखिया सुजीत रमनी द्वारा लगाया आरोप बेबुनियाद है. उप मुखिया सुजीत रमानी एवं वार्ड सदस्य सदस्यों (गैर) आयोग्य लाभुक का आवास योजना में नाम अंकित करने का दबाव दिया जा रहा था। दबाव में नही आने के कारण आरोप लगाया गया जो जांच का विषय है।
