बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजपाल और अतुल के रूप में हुई है, जो फरीदापुर जागीर के रहने वाले हैं।

घटना 5 जनवरी की है, जब चोरों ने हरिजन बस्ती में रहने वाली गीता मौर्य के घर से एक सैमसंग और एक लावा का मोबाइल फोन चुरा लिया था। पीड़िता ने गुरुवार को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

 

भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में एसआई संजीव त्यागी और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान मझौआ गंगापुर जाने वाले तिराहे पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए।

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी चोरी के मोबाइल बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।